Paytm Share Price: रॉकेट बने पेटीएम के शेयर, लेकिन क्यों, क्या है वजह?

Paytm Share Price: ऑडिट रिपोर्ट छह महीने के भीतर आरबीआई को जमा करनी होगी, अन्यथा इन-प्रिंसिपल मंजूरी स्वतः रद्द हो जाएगी। इसके अलावा, PPSL को किसी भी शेयरहोल्डिंग या ओनरशिप में बदलाव के लिए पहले से मंजूरी लेनी होगी।

Paytm share price: वन 97 कम्युनिकेशंस, जो पेटीएम की पैरेंट कंपनी है, के शेयर बुधवार को एनएसई पर 5.27% उछलकर 1,183.60 रुपये पर पहुंच गए। यह बढ़त भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिलने के बाद देखी गई।

Paytm Share Price

पेटीएम के शेयरों में तेजी (तस्वीर-टाइम्स नाउ)

पेटीएम के शेयर का हाल

पेटीएम के शेयर हाल के समय में सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं। पिछले एक साल में स्टॉक ने 132% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। शॉर्ट टर्म में देखें तो एक महीने में 20% और छह महीने में करीब 55% की बढ़त दर्ज की है।

End of Feed