Paytm Share: पेटीएम की कई सेवाएं आज से हो रही बंद, जानें शेयर निवेशकों के लिए क्या है सलाह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2024, 10:54 AM IST

Paytm News: पेटीएम बैंक खाते के बजाय अन्य बैंकों में खोले गए खातों को ट्रेडिंग सदस्यों के पास रजिस्टर करें। बीएसई का कहना है कि निवेशक पेटीएम बैंक पर लगे प्रतिबंध उन निवेशकों को प्रभावित कर सकते हैं, जिनके पास पीपीबीएल के पंजीकृत बैंक खाते हैं।

Paytm News:आरबीआई के निर्देश के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 15 मार्च 2024 के बाद कई तरह के लेनदेन पूरी तरह रुक जाएंगे। हालांकि, कुछ सर्सिस जारी रहेंगी। इसके ग्राहकों को ग्राहकों को सलाह दी गई है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मौजूद राशि को दूसरे बैंक खाते में भेज दें। हालही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने निवेशकों से कहा कि वे अपने पेटीएम बैंक खाते के बजाय अन्य बैंकों में खोले गए खातों को ट्रेडिंग सदस्यों के पास रजिस्टर करें। बीएसई का कहना है कि निवेशक पेटीएम बैंक पर लगे प्रतिबंध उन निवेशकों को प्रभावित कर सकते हैं, जिनके पास पीपीबीएल के पंजीकृत बैंक खाते हैं।

Paytm Share:  पेटीएम की कई सेवाएं आज से हो रही बंद, जानें शेयर निवेशकों के लिए क्या है सलाह

शेयर निवेशकों के लिए क्या है सलाह

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने निवेशकों को पेटीएम बैंक खाते के बजाय अन्य बैंकों में खोले गए खातों को ट्रेडिंग सदस्यों के पास रजिस्टर करने की बात कही है। बीएसई ने कहा कि निवेशकों को सूचित किया जाता है कि पेटीएम बैंक पर लगे प्रतिबंध उन निवेशकों को प्रभावित कर सकते हैं, जिनके पास पीपीबीएल के पंजीकृत बैंक खाते हैं।

End of Feed