Paytm Share Price: अडानी ग्रुप के साथ डील की रिपोर्ट्स को Paytm ने किया खारिज, शेयर में लगा 5% अपर सर्किट

Upper Circuit on Paytm Share : पेटीएम ने अडानी ग्रुप के साथ डील की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। पेटीएम के मुताबिक हम यह स्पष्ट करते हैं कि ऐसी रिपोर्ट्स अटकलबाजी हैं और कंपनी इस संबंध में किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप के साथ नहीं हो रही पेटीएम की डील
  • पेटीएम ने रिपोर्ट्स को किया खारिज
  • शेयर में लगा अपर सर्किट

Upper Circuit on Paytm Share: पेटीएम ने अडानी ग्रुप के साथ डील की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। पेटीएम के मुताबिक हम यह स्पष्ट करते हैं कि ऐसी रिपोर्ट्स अटकलबाजी हैं और कंपनी इस संबंध में किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है। पेटीएम ने कहा है कि "हमने हमेशा सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2015 के तहत अपने दायित्वों के अनुपालन में खुलासे किए हैं और करते रहेंगे।" पेटीएम के इन रिपोर्ट्स को खारिज करने के बाद इसके शेयर में अपर सर्किट लग गया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 342.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 5 फीसदी अपर सर्किट पर 359.45 रु पर खुला है। करीब साढ़े बजे भी पेटीएम का शेयर 17.10 रु या 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 359.45 रु पर है।

Paytm Share Price

पेटीएम के शेयर में लगा अपर सर्किट

ये भी पढ़ें -

End of Feed