बिजनेस

Warren Buffett: वॉरेन बफेट की बर्कशायर हैथवे ने हर 20 मिनट में भरा 8.6 करोड़ रु का टैक्स, साल 2024 में अदा किए 2.32 लाख करोड़ रु

Berkshire Hathaway Tax: बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफेट के अनुसार उनकी कंपनी ने साल 2024 में अमेरिकी सरकार को 26.8 बिलियन डॉलर (2.32 लाख करोड़ रु) का टैक्स चुकाया है।

Image

बर्कशायर हैथवे ने अदा किया भारी टैक्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बर्कशायर हैथवे ने अदा किया भारी टैक्स
  • हर 20 मिनट में दिया 8.6 करोड़ रु का टैक्स
  • साल 2024 में चुकाए 2.32 लाख करोड़ रु

Berkshire Hathaway Tax: बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफेट के अनुसार उनकी कंपनी ने साल 2024 में अमेरिकी सरकार को 26.8 बिलियन डॉलर (2.32 लाख करोड़ रु) का टैक्स चुकाया है। यह पिछले पांच वर्षों में कंपनी द्वारा चुकाए गए कुल टैक्स से भी अधिक है। बफेट के अनुसार बर्कशायर हैथवे ने कॉरपोरेट इनकम टैक्स के रूप में इतना अधिक भुगतान किया है, जितना अमेरिकी सरकार को किसी भी कंपनी से नहीं मिला। बर्कशायर का टैक्स भुगतान प्रमुख अमेरिकी टेक कंपनियों से भी अधिक रहा, जिनकी मार्केट वैल्यू ट्रिलियन में है। यह कॉरपोरेट अमेरिका द्वारा दिए गए सभी टैक्सों का 5% है।

ये भी पढ़ें -

हर मिनट 1 मिलियन डॉलर टैक्स का भुगतान

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार 22 फरवरी को बफेट ने एक पत्र में कहा है कि बर्कशायर ने साल 2024 के दौरान हर 20 मिनट में ट्रेजरी को 1 मिलियन डॉलर (8.66 करोड़ रु) का चेक (टैक्स) भेजा। मगर इसके बावजूद हमें साल के अंत तक फेडरल सरकार को एक बड़ी टैक्स राशि का भुगतान करना होगा।

नई सरकार के लिए सलाह

बफेट को ऑरेकल ऑफ ओमाहा कहा जाता है और उनकी यह टिप्पणी कई देशों और विशेष रूप से अमेरिका में बढ़ते 'Populism' के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। बफेट को अक्सर राजनीतिक टिप्पणियां करने के लिए नहीं जाना जाता, लेकिन इस बार उनके पास ट्रम्प प्रशासन के लिए एक सलाह थी, जिन्होंने इस साल जनवरी में राष्ट्रपति पद संभाला था।

छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं बफेट

बफेट ने दिसंबर 2024 में भविष्यवाणी की थी कि बढ़ते घाटे को पाटने के लिए अमेरिका में टैक्स में वृद्धि की जाएगी। बफेट इस समय दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी इस समय नेटवर्थ 149.5 अरब डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में करीब 12.95 लाख करोड़ रु बनते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article