बिजनेस

Pakistan Stock Market: पाकिस्तान शेयर बाजार में हाहाकार ! 2594 अंक लुढ़का KSE-100, निवेशकों में भारत की सैन्य कार्रवाई का खौफ

Pakistan Share Market, KSE-100 Index: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में उथल-पुथल मची हुई है। वहां के निवेशकों को डर है कि उस आतंकी हमले के बदले में भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है। बुधवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (जिसका औपचारिक नाम Karachi 100 या कराची स्टॉक एक्सचेंज है) में 2500 से अधिक अंकों की गिरावट आई।

Image

Pakistan Share Market, KSE-100 Index

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान शेयर बाजार में हाहाकार

  • लुढ़का कराची स्टॉक एक्सचेंज
  • 2500 से ज्यादा अंक फिसला

Pakistan Share Market, KSE-100 Index: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में उथल-पुथल मची हुई है। वहां के निवेशकों को डर है कि उस आतंकी हमले के बदले में भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है। बुधवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (जिसका औपचारिक नाम Karachi 100 या कराची स्टॉक एक्सचेंज है) में 2500 से अधिक अंकों की गिरावट आई। कराची स्टॉक एक्सचेंज-100 (KSE-100) में आई इस तेज गिरावट का कारण एक्सपर्ट्स भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

2 फीसदी से ज्यादा लुढ़का KSE-100

इंवेस्टिंग डॉट कॉम के अनुसार KSE-100 इंडेक्स भारतीय समय के अनुसार साढ़े 12 बजे 2594.14 अंक या 2.26 फीसदी की गिरावट के साथ 112,278.04 पर है। KSE-100 इंडेक्स का पिछला क्लोजिंग लेवल 114,872.18 था, जबकि आज ये 113,985.21 पर खुला।

भारत ने उठाए कई सख्त कदम

पहलगाम घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई आक्रामक कदम उठाए हैं। इनमें सार्क वीजा छूट योजना को सस्पेंड करना, राजनयिक मिशनों का साइज कम करना और अटारी सीमा को बंद करना शामिल है।

भारत के इन कदमों ने पाकिस्तानी वित्तीय बाजारों में हलचल मचा दी। 22 अप्रैल के हमले के दो दिन बाद, कराची स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 इंडेक्स खुलने के कुछ ही समय बाद 2% से ज़्यादा गिर गया था।

इस बात की है सबसे बड़ी चिंता

एक पाकिस्तानी दैनिक की रिपोर्ट में एकेडी सिक्योरिटीज के डायरेक्टर ऑफ रिसर्च अवैस अशरफ के हवाले से कहा गया है कि निवेशक पाकिस्तान के खिलाफ संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंतित हैं। इसी चिंता में वहां बिकवाली हो रही है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी देर रात एक चेतावनी जारी की कि अगले 24 से 36 घंटों में भारत पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है। इस बयान से भी हलचल मच गई, जिसके नतीजे में KSE-100 में बिकवाली बढ़ गई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article