Ather Energy IPO Subscription Status: आज एथर एनर्जी के IPO में निवेश करने का आखिरी दिन है। 28 अप्रैल को खुला ये आईपीओ आज बंद होने जा रहा है। शुरुआती दो दिनों में इसके आईपीओ को बहुत हल्का रेस्पॉन्स मिला। मगर आज एथर एनर्जी के IPO को बढ़िया रेस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। करीब सवा 11 बजे तक ये इश्यू सवा 6 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। सबसे बेहतर रेस्पॉन्स Qualified Institutions Investors से मिल रहा है। इन्होंने अपने लिए रिजर्व रखे शेयरों के मुकाबले 17.57 गुना शेयरों के लिए आवेदन कर दिया है।
ये भी पढ़ें -
Ather Energy IPO GMP
अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार Ather Energy का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) ₹0 से ₹3 प्रति शेयर चल रहा है। आईपीओ खुलने से पहले जीएमपी ₹40 तक गया था, जो पिछले एक हफ्ते में घटकर ₹3 पर आ गया। आईपीओ वॉच के अनुसार 22 अप्रैल को इसका जीएमपी 40 रु था।
Ather Energy IPO Details
कंपनी ने आईपीओ में प्रति इक्विटी शेयर की कीमत ₹304 से ₹321 फिक्स की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई2डब्ल्यू) कंपनी अपने पब्लिक ऑफर के जरिए ₹2,981.06 करोड़ जुटाना चाहती है। आईपीओ में लॉट साइज 46 शेयरों की है। यानी कम से कम 46 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
एथर एनर्जी के मुताबिक, आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र में एक नया इलेक्ट्रिक दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने और अपने मौजूदा कर्ज को कम करने में करने के लिए किया जाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
