बिजनेस

Karachi Stock Exchange: पाकिस्तानी शेयर बाजार में हाहाकार ! ऑपरेशन सिंदूर से हिला कराची स्टॉक एक्सचेंज

Pakistan Stock Market: बुधवार, 7 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। वहां के निवेशकों में भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए एक्शन से भगदड़ मच गयी है। भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों किए गए हमले का असर पाकिस्तानी शेयर बाजार पर साफ तौर पर दिख रहा है। इंवेस्टिंग डॉट कॉम के अनुसार Karachi Stock Exchange 100 (KSE-100) 113,568.51 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 107,296.64 पर खुला। इसमें करीब 6 फीसदी की गिरावट आई।

Image

कराची स्टॉक एक्सचेंज गिरा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी शेयर बाजार गिरा
  • 6 फीसदी तक की गिरावट
  • ऑपरेशन सिंदूर का असर

Pakistan Stock Market: बुधवार, 7 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। वहां के निवेशकों में भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए एक्शन से भगदड़ मच गयी है। भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों किए गए हमले का असर पाकिस्तानी शेयर बाजार पर साफ तौर पर दिख रहा है। इंवेस्टिंग डॉट कॉम के अनुसार Karachi Stock Exchange 100 (KSE-100) 113,568.51 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 107,296.64 पर खुला। इसमें करीब 6 फीसदी की गिरावट आई। सुबह करीब सवा 11 बजे (भारतीय समय के अनुसार) KSE-100 1363.93 अंक या 1.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 112,204.58 पर है।

ये भी पढ़ें -

KSE-100 पर निगेटिव असर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केएसई-100 सूचकांक में 3.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान शेयर बाजार के KSE-100 सूचकांक में लगभग 4% की गिरावट आई है।

आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का पाकिस्तान के शेयर बाजारों पर बड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 23 अप्रैल से 5 मई तक कराची स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क KSE-100 सूचकांक में 3.7% की गिरावट आई।

भारतीय शेयर बाजार का कैसा है हाल

इधर भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच करीब साढ़े 11 बजे हरे निशान में है। 80641.07 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सेंसेक्स 79,948.80 पर खुला और साढ़े 11 बजे ये 101.23 अंक या 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 80,742.30 पर है।

वहीं निफ्टी 34.05 अंक या 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 24,413.65 पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article