बिजनेस

BSE Share Price: प्रॉफिट 364% बढ़ने और Dividend के ऐलान से 9% उछला BSE का शेयर, हर स्टॉक पर मिलेंगे 23 रु

BSE Share Price Today: चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार को सुबह के कारोबार में BSE के शेयर में 9% तक की बढ़ोतरी हुई। BSE ने ₹23 प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। करीब साढ़े 10 बजे BSE का शेयर 403.50 रु या 6.46 फीसदी की मजबूती के साथ 6,648.50 रु पर है।

Image

BSE ने किया डिविडेंड का ऐलान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • BSE के शेयर में तेजी
  • 9 फीसदी की उछाल
  • कंपनी देगी डिविडेंड

BSE Share Price Today: चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार को सुबह के कारोबार में BSE के शेयर में 9% तक की बढ़ोतरी हुई। BSE ने ₹23 प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। करीब साढ़े 10 बजे BSE का शेयर 403.50 रु या 6.46 फीसदी की मजबूती के साथ 6,648.50 रु पर है। बीएसई के शेयर प्राइस में बढ़ोतरी मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आई, क्योंकि इसका प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 364% बढ़कर 493 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 106.16 करोड़ रु रहा था।

ये भी पढ़ें -

BSE ने किया डिविडेंड का ऐलान

वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में, BSE का मेन ऑपरेशन से प्राप्त रेवेन्यू 75% बढ़कर 847 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 484 करोड़ रुपये था। 2024-2025 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने मंगलवार को नॉर्मल डिविडेंड और ऑर्डिनरी डिविडेंड की भी घोषित की।

स्टॉक एक्सचेंज कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर पर ₹18 प्रति शेयर का नॉर्मल डिविडेंड और ₹5 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया।

ऑपरेटिंग एक्सपेंसेज में आई कमी

तिमाही में BSE के ऑपरेटिंग एक्सपेंसेज 392 करोड़ रुपये के रहे, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 415 करोड़ रुपये थे। ट्रांजैक्शन चार्ज, जो बाजार गतिविधि के स्तर और घरेलू बचत और निवेश से जुड़ा हुआ है, पिछले साल की समान तिमाही में 112% बढ़कर 612 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 288 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article