Pak stock market crash: शुक्रवार, 25 अप्रैल को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की वेबसाइट अस्थायी रूप से डाउन हो गई। साइट पर “We’ll be back soon” का संदेश दिखाई दिया, जिससे यह साफ हुआ कि पोर्टल को रखरखाव के लिए ऑफलाइन किया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तान का बाजार दो दिनों में 2,500 अंकों से अधिक टूट चुका है।गुरुवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही KSE-100 इंडेक्स 2.12% या 2,485.85 अंकों की गिरावट के साथ 114,740.29 पर पहुंच गया। यह गिरावट उस आतंकी हमले के बाद दर्ज की गई, जो भारत के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ था और जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए।
KSE-100 इंडेक्स में तेज गिरावट, निवेशकों में भय
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की साइट पर “We’ll be back soon” का संदेश दिखाई दे रहा है।
IMF की रिपोर्ट और Fitch की चेतावनी से भी गिरा भरोसा
इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जब IMF ने देश की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 2.6% कर दिया। वहीं Fitch Ratings ने पाकिस्तान की गिरती मुद्रा, राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा जोखिमों पर चिंता जताई, जिससे बाजार की हालत और कमजोर हो गई।
भारत ने लिए सख्त कदम, बढ़ा तनाव
भारत सरकार ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदमों की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि का निलंबन, वाघा-अटारी बॉर्डर से व्यापार बंद करना और SAARC के तहत वीज़ा छूट को रद्द करना शामिल है।
निवेशकों की चिंता चरम पर
इन सभी घटनाओं ने पाकिस्तान के वित्तीय बाजार में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक बड़े पैमाने पर पूंजी निकाल रहे हैं। बाजार की तकनीकी कमजोरी को देखते हुए निकट भविष्य में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
