बिजनेस

why market is down today: आज क्यों टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 860 अंकों की डुबकी! Axis Bank, Adani Ports, Bajaj Finance टॉप लूजर

why market down today: 25 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जहां सेंसेक्स 860 अंक टूटा और निफ्टी 24,000 के नीचे फिसल गया। LOC पर तनाव, वोलैटिलिटी इंडेक्स में तेजी और मिड-स्मॉलकैप में भारी बिकवाली इसके प्रमुख कारण रहे। Axis Bank, Adani Ports और Bajaj Finance जैसे स्टॉक्स सबसे ज़्यादा गिरे, जबकि SBI Life, Infosys और TCS जैसे स्टॉक्स फायदे में रहे।

Image

शेयर बाजार।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

why market is falling, why stock market is down today: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती सत्र में मजबूती के संकेत थे, लेकिन कुछ ही घंटों में सेंटीमेंट बदल गया और बाजार ने तेज़ी से गोता लगाया। सेंसेक्स 860 अंकों की डुबकी लगाई, जबकि निफ्टी 24,000 के नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 2-3% तक की गिरावट दर्ज की गई।

तीन बड़ी वजहें जिनसे टूटा बाजार

LOC पर तनाव और पाकिस्तान की गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई में सीमा पर फायरिंग हुई, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी।

वोलैटिलिटी इंडेक्स में उछाल

निवेशकों की घबराहट को दर्शाने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स 6% तक चढ़ा है। पिछले पांच सत्रों में यह करीब 8% बढ़ चुका है, जिससे बाजार में डर और सतर्कता का माहौल है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट

BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 2.6% और मिडकैप इंडेक्स 2.3% गिरा। इन शेयरों की वैल्यूएशन पहले से ही ऊंची थी और अब निवेशकों को इसमें और गिरावट की आशंका है।

कौन से स्टॉक्स रहे प्रभावित?

टॉप लूजर: Axis Bank, Adani Ports, Bajaj Finance, Trent, Bajaj Finserv, Jio Financial

टॉप गेनर: SBI Life, HDFC Life, Infosys, TCS, Wipro

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, खासकर ऑटो, मीडिया, मेटल, रियल्टी और पावर शेयरों में 2-3% तक की गिरावट रही।

कमाई पर टिकी निगाहें

25 अप्रैल को Reliance Industries, Maruti Suzuki, RBL Bank जैसे बड़े नाम अपनी तिमाही नतीजे पेश करेंगे। इसके अलावा Tata Technologies, Hindustan Zinc, Dr Lal PathLabs और Motilal Oswal जैसे स्टॉक्स पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article