Ather Energy IPO GMP : Ather Energy का IPO 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुलेगा, जिसमें एंकर निवेशकों के लिए बोली आज यानी 25 अप्रैल को ही शुरू हो चुकी है। यह FY2026 का पहला मेनबोर्ड IPO है। Ather Energy के शेयर ग्रे मार्केट में ₹5 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹321 के मुकाबले करीब 1.56% की बढ़त दर्शाते हैं। हालांकि, 22 अप्रैल को यह GMP ₹40 तक गया था, जबकि 25 अप्रैल को यह ₹5 तक गिर गया, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।
IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज
- प्राइस बैंड: ₹304 - ₹321 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 56 शेयर (₹14,766 का कुल मूल्य)
- इश्यू साइज: ₹2,626 करोड़ का फ्रेश इश्यू + 1.1 करोड़ शेयर का OFS
कहां उपयोग होंगे फंड्स?
Ather Energy इस फंड का उपयोग महाराष्ट्र में एक नई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर फैक्ट्री के निर्माण और कर्ज चुकाने में करेगी।
लिस्टिंग और अलॉटमेंट की जानकारी
- IPO अलॉटमेंट डेट: 2 मई (शुक्रवार)
- लिस्टिंग डेट: 6 मई को NSE और BSE पर सुबह 10 बजे
- रजिस्ट्रार: Link Intime India Pvt. Ltd.
Ola Electric के बाद Ather Energy दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है जो IPO ला रही है। हालांकि ग्रे मार्केट प्रीमियम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन लिस्टिंग गेन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
