US Tariff: अमेरिका ने पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश किस पर लगाया ज्यादा टैरिफ?

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 से भारत पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश को बड़ी राहत दी गई है। इस फैसले से दक्षिण एशिया के साथ अमेरिका के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों में नए संकेत मिलते हैं। टैरिफ बदलाव 8 अगस्त से लागू होंगे और कई अन्य देशों को भी इस नीति का असर झेलना पड़ेगा।

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 से नए टैरिफ नियमों की घोषणा कर दी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों पर बड़ा असर पड़ने वाला है। इस फैसले के तहत भारत से अमेरिका को भेजे जाने वाले उत्पादों पर अब 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगने लगा है। लेकिन भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश को राहत दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने इन दोनों देशों पर पहले से लग रहे टैरिफ को घटा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं ट्रंप ने पाकिस्तान या बांग्लादेश किसपर ज्यादा टैरिफ लगाया है।

US Tariff Pakistan Bangladesh

US Tariff Pakistan Bangladesh (pic credit: iStock/Canva)

पाकिस्तान या बांग्लादेश किस पर ज्यादा टैरिफ?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर टैरिफ को 29% से घटाकर 19% कर दिया गया है। बांग्लादेश पर पहले 35% शुल्क लगता था, जिसे घटाकर 20% कर दिया गया है। दोनों देशों में से सबसे ज्यादा टैरिफ ट्रंप ने बांग्लादेश पर लगाया है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब ट्रंप सरकार ने भारत को रूस से व्यापार करने पर "अतिरिक्त जुर्माना" लगाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई पक्की जानकारी या आदेश जारी नहीं किया गया है।

End of Feed