छत्तीसगढ़ में MSP पर होगी धान की खरीद, मुख्य सचिव ने सभी व्यवस्था मुहैया कराने के दिए निर्देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 09:33 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभागायुक्त, कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने धान खरीदी और कस्टम मिलिंग, समितियों से धान परिवहन की व्यवस्था सहित इस खरीफ सीजन में धान खरीदी के संबंध में आने वाली शिकायतों के निराकरण के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Paddy purchased on support price-istock

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों में लीगेसी वेस्ट के निराकरण की कार्ययोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम, रायपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव में लीगेसी वेस्ट के निराकरण की कार्ययोजना के क्रियान्वयन की जानकारी जिलों के कलेक्टरों से ली। साथ ही राज्य में संचालित दूषित जल उपचार संयंत्रों के संचालन की स्थिति की जानकारी भी कलेक्टरों से ली गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की कार्ययोजना एवं उसकी प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

End of Feed