बिजनेस

P N Gadgil Jewellers: 69% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है P N Gadgil का शेयर, GMP ने मचाई खलबली

P N Gadgil Jewellers IPO: पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का जीएमपी 330 रु है। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 480 रु तय हुआ है। यानी इसका शेयर 810 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे निवेशकों को करीब 69 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Image

17 सितंबर को है लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 17 सितंबर को होगी पी एन गाडगिल की लिस्टिंग
  • 330 रु है GMP
  • 480 रु फिक्स हुआ शेयरों का प्राइस

P N Gadgil Jewellers IPO: पी एन गाडगिल ज्वैलर्स के IPO को जोरदार रेस्पॉन्स मिला है। इसके आईपीओ को 59.41 गुना सब्सक्राइब किया गया। अब मंगलवार 17 सितंबर को शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग होने जा रही है। लिस्टिंग से पहले कंपनी का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी शानदार है। इससे अनुमान लग रहा है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आगे जानिए कितना है इसका GMP।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी (P N Gadgil Jewellers IPO GMP)

आईपीओ वॉच के अनुसार पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का जीएमपी 330 रु है। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 480 रु तय हुआ है। यानी इसका शेयर 810 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे निवेशकों को करीब 69 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर किसी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

ये है IPO की बाकी डिटेल

पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ 10 से 12 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। पीएन गाडगिल ज्वैलर्स आईपीओ की अलॉटमेंट डेट 13 सितंबर थी। पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

कंपनी ने बुक-बिल्ट इश्यू से ₹1,100 करोड़ जुटाए, जो ₹850 करोड़ मूल्य के 1.77 करोड़ इक्विटी शेयरों के नए इश्यू और ₹250 करोड़ मूल्य के 52.08 लाख शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) का कॉम्बिनेशन है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article