बिजनेस

Vedanta Target: 2024 में वेदांता ने जमकर कराया फायदा, अब फंसा एक रेंज में, एक्सपर्ट से जानें क्या बनाएं स्ट्रेटेजी

Vedanta Share Price Target: ध्वनि पटेल ने कहा है कि फिलहाल वेदांता में काफी उतार-चढ़ाव है। जिन लोगों को शेयर में मुनाफा हो रहा है, वो इसमें बने रह सकते हैं। वहीं जिन लोगों ने शेयर को काफी नीचे खरीदा था, वे भी इसे होल्ड करें।

Image

2024 में वेदांता ने जमकर कराया फायदा

KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता को होल्ड करने की सलाह
  • दे सकता है अच्छा रिटर्न
  • फिलहाल एक रेंज में है शेयर

Vedanta Share Price Target: बीते शुक्रवार को वेदांता का शेयर BSE पर 2.76 फीसदी की मजबूती के साथ 453.90 रु पर बंद हुआ। बीते पूरे हफ्ते में देखें तो कंपनी का शेयर लगभग फ्लैट रहा। हालांकि 2024 में अब तक वेदांता के शेयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75.61 फीसदी रिटर्न दिया है। मगर अब ये काफी समय से एक दायरे में ट्रेड कर रहा है। आगे शेयर में क्या रणनीति रखें, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

क्या रखें शेयर में रणनीति (Vedanta Share Price Target)

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट ध्वनि पटेल ने कहा है कि फिलहाल वेदांता में काफी उतार-चढ़ाव है। जिन लोगों को शेयर में मुनाफा हो रहा है, वो इसमें बने रह सकते हैं। वहीं जिन लोगों ने शेयर को काफी नीचे खरीदा था, वे भी इसे होल्ड करें।

और मिलेगा मुनाफा (Vedanta Share Strategy)

पटेल ने कहा है कि शेयर एक रेंज में फंसा है और ये 500 रुपये के लेवल को पार नहीं कर पा रहा। मगर नीचे की ओर इसके लिए 410 रुपये का अच्छा सपोर्ट है। उनका अनुमान है कि ये शेयर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

मुनाफा मिलते ही निकालें पैसा

ध्वनि पटेल ने कहा है कि वेदांता के शेयर में मुनाफा मिलते ही अपनी निवेश राशि तक प्रॉफिट बुकिंग जरूर करें। फिर अतिरिक्त शेयर रखें, उन्हें होल्ड करें और मुनाफा कमाएं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article