Oyo to acquire iconic Motel : ओयो 52.5 करोड़ डॉलर में आईकोनिक 'मोटेल 6' ब्रांड का अधिग्रहण करेगी

Oyo to acquire iconic Motel : ओयो की पेरेंट कंपनी ओरेवल स्टेज ने जी6 हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की है। जी6 हॉस्पिटैलिटी अग्रणी इकॉनोमी लॉजिंग फ्रेंचाइजर है तथा मोटेल 6 और शृंखला के सहायक होटल ब्रांड स्टूडियो 6 की मूल कंपनी है। यह लेन-देन 2024 की चौथी तिमाही में पूरा होने का अनुमान है। यह सौदा पारंपरिक समापन शर्तों के अधीन है।

Oyo to acquire iconic Motel : यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट से प्रतिष्ठित अमेरिकी किफायती होटल शृंखला मोटेल6 और स्टूडियो6 ब्रांड को 52.5 करोड़ डॉलर में नकद लेनदेन में खरीदने पर सहमति जताई है। यह सौदा पूरी तरह नकद में होगा। भारतीय यूनिकॉर्न ओयो अमेरिका में विस्तार पर नजर गड़ाए हुए है।

Oyo to acquire iconic Motel 6 brand for 525 million dollar

ओयो।

जी6 हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की

ओयो की मूल कंपनी ओरेवल स्टेज ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि इसने जी6 हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण करने पर सहमति व्यक्त की है। जी6 हॉस्पिटैलिटी अग्रणी इकॉनोमी लॉजिंग फ्रेंचाइजर है तथा मोटेल 6 और शृंखला के सहायक होटल ब्रांड स्टूडियो 6 की मूल कंपनी है। यह लेन-देन 2024 की चौथी तिमाही में पूरा होने का अनुमान है। यह सौदा पारंपरिक समापन शर्तों के अधीन है।

End of Feed