बिजनेस

HDB Financial Services IPO: HDB IPO के लिए बोर्ड से मिली मंजूरी, ₹2500 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

HDB Financial Services IPO: HDFC बैंक की कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लाने वाली है। कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया कि वह फ्रेश इक्विटी के जरिए से ₹2,500 करोड़ जुटाएगी। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट भी होगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20 सितंबर को हुई बैठक में शेयरों के IPO को मंजूरी दी। इस IPO में ₹2500 करोड़ के नए शेयरों की बिक्री और मौजूदा और पात्र शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री शामिल होगी।

Image

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ

Photo : iStock

HDB Financial Services IPO: HDFC बैंक की कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लाने वाली है। कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया कि वह फ्रेश इक्विटी के जरिए से ₹2,500 करोड़ जुटाएगी। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट भी होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि शेयर्स का फेस वैल्यू ₹10 होगा। इसके अलावा IPO के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20 सितंबर को हुई बैठक में शेयरों के IPO को मंजूरी दी। इस IPO में ₹2500 करोड़ के नए शेयरों की बिक्री और मौजूदा और पात्र शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री शामिल होगी।

HDB Financial Services Q1FY25 earnings

HDB Financial Services ने बताया कि वित्त वर्ष 25 के लिए 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए ऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड राजस्व ₹3883 करोड़ रहा, जो Q1FY23 में ₹3386 करोड़ था। कंपनी का Q1FY25 के लिए शुद्ध लाभ ₹518 करोड़ रहा, जो Q1FY24 में ₹567 करोड़ था।

क्या करती है HDB

HDB Financial Services एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है जो देश भर में विभिन्न प्रकार के वित्तीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है। HDB अपने 27 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 1680 शाखाओं की मदद से विभिन्न प्रकार के सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन देती है। यह BPO सर्विस भी देती है, जिसमें फॉर्म प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, फाइनेंस और लेखा सेवाएं और पत्राचार प्रबंधन जैसी बैक ऑफिस सेवाएं शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article