Aadhaar Card Status: इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से फरवरी की शुरुआत में जानकारी दी गई थी कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब तक 2.5 करोड़ से अधिक आधार नंबर डिएक्टिवेट किए हैं। ऐसा यूआईडीएआई की ओर से आधार डेटाबेस की सटीकता को बनाए रखने के लिए किया गया। आधार डेटाबेस को धोखाधड़ी और पहचान के गलत इस्तेमाल से सुरक्षित रखने के लिए यूआईडीएआई की ओर से समय-समय पर आधार नंबर डिएक्टिवेट किए जाते हैं। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा सरकारी डॉक्यूमेंट है इसलिए यह आधार धारक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने आधार डेटाबेस को लेकर जागरुक बने। आपको भी समय-समय पर अपना आधार स्टेटस चेक करना चाहिए कि आधार नंबर एक्टिव बना हुआ है कि नहीं।
आधार नंबर एक्टिव है या नहीं कैसे करें चेक (Photo: AI Generated)
अपना आधार स्टेटस कैसे चेक करें
आधार स्टेटस को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले https://uidai.gov.in/ की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
- अब इंग्लिश, हिंदी या जिस भाषा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसे चुनें।
- इसके बाद My Aadhaar में Aadhaar Services का ऑप्शन दिखेगा।
- Aadhaar Services में Verify An Aadhaar Number को चुनें।
- इसके बाद Check Aadhaar Validity ऑप्शन को चुनना होगा।
- अगले पेज पर आधार नंबर और कैप्चा एंटर कर Proceed पर क्लिक करें।
आधार नंबर एक्टिव हुआ तो आपको स्क्रीन पर इसकी जानकारी नजर आ जाएगी। उदाहरण के लिए स्क्रीन पर आपको 8xxxxxxxx4 Exists नजर आएगा। साथ ही, Aadhaar Verification Completed नजर आएगा। पेज पर आपको आपकी आयु, जेंडर, स्टेट और मोबाइल नंबर की जानकारी नजर आ जाएगी।
आधार नंबर डिएक्टिवेट क्यों किए जाते हैं?
इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसकी/उसके आधार नंबर को डिएक्टिवेट करना बेहद आवश्यक है ताकि संभावित पहचान धोखाधड़ी या ऐसे आधार संख्या का गलत इस्तेमाल रोका जा सके। मंत्रालय का कहना है कि UIDAI ने मुख्यतः उन आधार नंबरों को डिएक्टिवेट किया है जो मृतक लोगों के हैं ताकि इसका इस्तेमाल बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन या सरकारी योजनाओं में धोखे से न किया जा सके। आधार को डेड (Deceased) होने के बाद निष्क्रिय करना उसके गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद करता है और डेटाबेस की सटीकता बनाए रखता है।
