आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (20 February 2026) : सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ गई है। यही वजह है कि खरीदार कीमतों पर लगातार नजर रख रहे हैं। यहां हम आपको प्लैटिनम के ताजा भाव बता रहे हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार भारत में आज प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्लेटिनम का भाव 6,016 रुपये प्रति ग्राम है, जो कि 75 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 60,160 रुपये हो गई है, जिसमें 750 रुपये की गिरावट आई। कल भारत में प्लैटिनम की कीमतों में प्रति ग्राम 149 रुपये और प्रति 10 ग्राम में 1490 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद प्लैटिनम का रेट 6,091 रुपये प्रति ग्राम और 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक प्लैटिनम का भाव 65,688 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो घटकर 63770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम में कम होकर 64605 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और मांग-आपूर्ति के आधार पर होता है। हाल के दिनों में हल्की कमजोरी के कारण दाम नीचे आए हैं, जिससे जिससे खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक और ज्वेलरी खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम रोजाना बदलते रहते हैं। नीचे जानिए आपके शहर में इसके ताजा रेट।
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत | 100 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| मुंबई | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| कोलकाता | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| चेन्नई | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| पटना | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| लखनऊ | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| मेरठ | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| अयोध्या | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| गाजियाबाद | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| नोएडा | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| चंडीगढ़ | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| गुरुग्राम | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| जयपुर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| लुधियाना | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| गुवाहाटी | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| जलगांव | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| इंदौर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| कानपुर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| अहमदाबाद | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| सूरत | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| वडोदरा | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| नागपुर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| नासिक | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| पुणे | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| बैंगलोर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| भुवनेश्वर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| कटक | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| केरल | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| रायपुर | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
| हैदराबाद | ₹6,016 | ₹60,160 | ₹6,01,600 |
सगाई और शादी की अंगूठियों में बढ़ती पसंद
प्लैटिनम का इस्तेमाल मुख्य रूप से महिलाओं की सगाई की अंगूठियों और महिला-पुरुष दोनों की शादी की अंगूठियों में किया जाता है। इसकी खासियत है कि यह मजबूत, टिकाऊ और प्राकृतिक रूप से सफेद चमक वाला धातु है, जो समय के साथ अपना रंग नहीं बदलता है। यही कारण है कि लंबे समय तक पहनने वाली ज्वेलरी, खासकर वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम को प्राथमिकता दी जाती है। इसकी शुद्धता भी अधिक होती है, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है।
अन्य गहने में सीमित उपयोग
हालांकि प्लैटिनम बेहद कीमती और आकर्षक धातु है, लेकिन इसका इस्तेमाल आम तौर पर झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक बनाने में ज्यादा नहीं किया जाता। इसकी मुख्य वजह इसकी ऊंची कीमत और भारीपन है। ड्रेस रिंग्स यानी फैशन अंगूठियों में कभी-कभी इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन सोना और चांदी अभी भी ज्यादा लोकप्रिय हैं।
सही धातु चुनना क्यों है जरूरी
ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की जानकारी होना जरूरी है। सोना, चांदी और प्लैटिनम सभी के अपने-अपने फायदे और खासियतें हैं। प्लैटिनम ज्यादा टिकाऊ और दुर्लभ है, जबकि सोना पारंपरिक और निवेश के लिहाज से लोकप्रिय है। सही जानकारी के साथ ग्राहक अपने बजट और जरूरत के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकते हैं। कुल मिलाकर, कीमतों में आई गिरावट के बीच प्लेटिनम ज्वेलरी खरीदने का यह अच्छा मौका माना जा सकता है।
