ChatGPT बनाने वाली कंपनी आ रही है भारत, खोलेगी पहला ऑफिस, जानें क्या होने वाला है खेला!

पनएआई ने कहा कि उसने भारत में आधिकारिक तौर पर एक इकाई स्थापित कर ली है। साथ ही एक समर्पित स्थानीय दल की नियुक्ति शुरू हो गई है। बयान में कहा गया कि भारत में कार्यालय खोलना भारत-एआई मिशन के लिए ओपनएआई के समर्थन और भारत के लिए एआई के निर्माण हेतु सरकार के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ओपनएआई की योजना इस साल के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में अपना पहला भारतीय कार्यालय स्थापित करने की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ChatGPT

(फोटो क्रेडिट-Digit)

बयान के अनुसार, यह कदम ऐसे बाजार में उसके कृत्रिम मेधा (एआई) उपकरणों की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को रेखांकित करता है जो चैटजीपीटी के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा एवं सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।

End of Feed