बिजनेस

इन सरकारी बैंकों में ₹50 लाख तक के होम लोन पर लग रहा सबसे कम ब्याज, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

Cheapest Home Loan : ​​अगस्त 2025 की आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग (MPC) के बाद कई बड़े बैंकों ने अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट) को घटा दिया है। इससे लाखों ग्राहकों की EMI कम हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं किन बैंकों में 50 लाख तक होम लोन कितना सस्ता मिल रहा है।

Image

Cheapest Home Loan

Cheapest Home Loan : अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच ये सपना पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है, अगर आप भी अपना घर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगर होम लोन की भारी EMI आपकी जेब पर बोझ डाल रही है, तो आपके लिए राहत की खबर है।

अगस्त 2025 की आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग (MPC) के बाद कई बड़े बैंकों ने अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट) को घटा दिया है। इससे लाखों ग्राहकों की EMI कम हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं किन बैंकों में 50 लाख तक होम लोन कितना सस्ता मिल रहा है।

MCLR क्या होता है?

MCLR एक बेंचमार्क ब्याज दर है, जिसके आधार पर बैंक अपने पुराने फ्लोटिंग रेट लोन (जैसे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन) की ब्याज दर तय करते हैं। MCLR घटने का सीधा मतलब है कि EMI भी घट जाएगी। नए लोन पर MCLR लागू नहीं होता, क्योंकि वो अब EBLR (External Benchmark Lending Rate) से जुड़े होते हैं। बैंक पुराने ग्राहकों को MCLR से EBLR में शिफ्ट होने का विकल्प भी दे रहे हैं।

किस बैंक ने कितनी ब्याज दरें घटाईं?

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- SBI ने 5 बेसिस प्वाइंट (0.05%) तक कटौती की। अब MCLR 7.9% से 8.85% के बीच है (पहले 7.95%–8.9%)। नई दरें 15 अगस्त 2025 से लागू।
  • एचडीएफसी बैंक- नई दरें 7 अगस्त 2025 से लागू। MCLR अब 8.55% से 8.75% के बीच।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)- ओवरनाइट MCLR: 8.10% से घटकर 7.95%। 1 महीने का MCLR: 7.95% (पहले 8.30%)। 3 महीने के लिए 8.35% और 6 महीने के लिए 8.65% वहीं, 1 साल: 8.80%।
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)- 1 अगस्त 2025 को सभी टेन्योर पर 5 बेसिस प्वाइंट कटौती। ओवरनाइट MCLR: 8.15%, 1 साल के लिए 8.85%, 3 साल के लिए 9.15% है
  • इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)- दरें 15 अगस्त 2025 से लागू। ओवरनाइट लोन के लिए 8.05%, 1 महीना के लिए 8.30% और 1 साल 8.90%

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

अगर आपका होम, कार या पर्सनल लोन इन बैंकों में चल रहा है, तो EMI अब कम हो जाएगी। ₹50 लाख तक के होम लोन पर ब्याज दर कम होने से लंबी अवधि में लाखों रुपये तक की बचत हो सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article