बिजनेस

OpenAI: 3 सीनियर रिसर्चर का इस्तीफा, CEO सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त किए जाने का असर !

OpenAI Co-Founder Sam Altman: सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद तीन सीनियर रिसर्चर्स ने इस्तीफा दिया है। ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुर्ती अंतरिम सीईओ होंगी। कंपनी ने कहा है कि वह एक स्थायी सीईओ की औपचारिक खोज करेगी।

Image

ओपनएआई के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओपनएआई का संकट गहराया
  • तीन रिसर्चर्स का इस्तीफा
  • मीरा मुर्ती बनीं अंतरिम सीईओ

OpenAI Co-Founder Sam Altman: चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली ओपनएआई (OpenAI) में चल रहा मौजूदा संकट और गहरा गया है। दरअसल कंपनी के तीन सीनियर रिसर्चर्स जैकब पचॉकी, अलेक्जेंडर मैड्री और सिजमन सिदोर ने इस्तीफा दे दिया है। इन रिसर्चर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के बोर्ड द्वारा अपने को-फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद इस्तीफा दिया है।

कौन है कंपनी का नया सीईओ

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद तीन सीनियर रिसर्चर्स ने इस्तीफा दिया है। ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुर्ती अंतरिम सीईओ होंगी। कंपनी ने कहा है कि वह एक स्थायी सीईओ की औपचारिक खोज करेगी।

कंपनी के प्रेसिडेंट का भी इस्तीफा

इस बीच, ओपनएआई के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने मैनेजमेंट में फेरबदल के बीच बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीते शुक्रवार देर रात मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की - आज की खबर के आधार पर, मैं पद छोड़ रहा हूं।

ब्रॉकमैन ने कहा कि यह ऑल्टमैन और उनके लिए भी आश्चर्य की बात (ऑल्टमैन को हटाना) थी। उन्हें उस घोषणा के कुछ ही मिनटों के भीतर बोर्ड के फैसले के बारे में पता चल गया था।

ऑल्टमैन को क्यों निकाला गया

ऑल्टमैन को बर्खास्त करने का फैसला एक रिव्यू के बाद लिया गया, जिसमें पाया गया कि वह बोर्ड ऑफ डायेक्टर्स के साथ अपने कम्युनिकेशन में लगातार स्पष्ट नहीं थे। कंपनी ने कहा बोर्ड को अब ओपनएआई का नेतृत्व जारी रखने की उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है।

क्या है ओपनएआई

माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में अरबों डॉलर का निवेश किया है। ओपनएआई ने पिछले साल नवंबर में चैटजीपीटी लॉन्च करके जेनेरिक एआई का क्रेज शुरू किया। चैटबॉट दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती सॉफ्टवेयर ऐप्लिकेशनों में से एक बन गई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article