सिर्फ 5 दिन का LPG, 7 दिन का बचा है; जंग के बीच बर्बाद हो रहा है ये देश

जंग की आग एशियाई के देशों तक पहुंच रही है। भारत के पड़ोसी देशों में तेल की टंकियां सूख रही है, गैस के सिलेंडर खाली हो रहे हैं। पाकिस्तान के पास तो बस हफ्ते दिन का स्टॉक बचा है।

दुनिया भर में जहां एक तरफ महाशक्तियों के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ पड़ोसी देशों के लिए यह स्थिति 'कंगाल में आटा गीला' जैसी हो गई है। आर्थिक तंगी से पहले ही जूझ रहे पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में अब ईंधन (Fuel) का ऐसा संकट खड़ा हो गया है कि वहां की पूरी व्यवस्था ठप होने की कगार पर है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में एलपीजी (LPG) का स्टॉक महज 5 दिनों का बचा है, जबकि पेट्रोल और डीजल जैसे जरूरी ईंधनों का भंडार भी सिर्फ 7 दिनों के लिए ही पर्याप्त है। अगर समय रहते नई सप्लाई नहीं पहुंची, तो इन देशों में गाड़ियों के पहिए थम जाएंगे और घरों के चूल्हे जलना बंद हो जाएंगे।

pakistani Inflation

ईरान-इजरायल युद्ध का पड़ रहा है सीधा असर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने वैश्विक तेल बाजार (Global Oil Market) को हिलाकर रख दिया है। क्योंकि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह से आयात (Import) पर निर्भर हैं, इसलिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रास्तों में थोड़ी सी भी हलचल इनके लिए काल बन जाती है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चैन में आ रही रुकावटों ने इन देशों की विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Reserve) को पूरी तरह खाली कर दिया है। इनके पास अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगा तेल खरीदने के लिए डॉलर नहीं बचे हैं, जिसके कारण तेल कंपनियां नए ऑर्डर देने में असमर्थ हैं।

End of Feed