ONGC Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) को 315 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। ओएनजीसी का शेयर बीते शुक्रवार को बीएसई पर 272 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले ओएनजीसी का शेयर 15.8 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ओएनजीसी गैस और पेट्रोलियम सेक्टर में एक्टिल है। इसे 1993 में शुरू किया गया था। ये एक लार्ज कैप कंपनी है। शुक्रवार के बंद स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3.42 लाख करोड़ रु है।
ओएनजीसी शेयर टार्गेट प्राइस
ये भी पढ़ें -
ये हैं ओएनजीसी के प्रोडक्ट
ओएनजीसी के प्रमुख प्रोडक्ट्स/रेवेन्यू सेगमेंट में ऑयल क्रूड, गैस नेचुरल, नेफ्था, ईथेन, प्रोपेन, सी2/सी3 (ईथेन/प्रोपेन), ब्यूटेन, सब्सिडी, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ), अन्य ऑपरेटिंग रेवेन्यू और एचएसडी शामिल हैं। कंपनी बिजली, प्रोसेसिंग चार्ज, मिनरल टर्पेन्टाइन ऑयल (एमटीओ) और सुपीरियर केरोसिन तेल भी कमाई करती है।
कितने मुनाफे में है कंपनी
दिसंबर 2023 में समाप्त हुई तिमाही के लिए ओएनजीसी ने 169628.12 करोड़ रुपये की कुल इनकम हासिल की, जो पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) की कुल आय 149388.45 करोड़ रुपये से 13.55% अधिक रही।
वहीं पिछले वर्ष की इसी तिमाही (2022 की दिसंबर तिमाही) से इसकी इनकम थोड़ी कम रही। 2022 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 171041.32 रुपये रही थी। 2023 की दिसंबर तिमाही में इसका प्रॉफिट 10677.80 करोड़ रुपये रहा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
