बिजनेस

Farmers Income from Crops: किसानों की आय में कम हुआ फसलों से इनकम का हिस्सा, डेटा से समझें

Farmers Income from Crops: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए आंदोलन कर रहे किसानों की आय 2013 से 2019 के बीच कितनी बढ़ी। डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि किसानों की आय मे फसलों से आय का हिस्सा कम हुआ।

Image

किसानों की आय में फसलों का हिस्सा घटा

Photo : BCCL

Farmers Income from Crops: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी बनाने की मांग को लेकर हजारों किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र के तीन सदस्यीय पैनल ने इस विवाद को खत्म करने के लिए उन्हें एमएसपी पर पांच फसलों की गारंटीड खरीद का प्रस्ताव दिया। हालांकि किसानों ने इसे खारिज कर दिया। आंकड़ों से पता चलता है कि 2013 और 2019 के बीच फसल की खेती से कृषि परिवारों की औसत मासिक आय में सबसे धीमी वृद्धि देखी गई है। कृषि परिवारों की मासिक आय में फसलों की हिस्सेदारी कम हो गई है, जबकि मजदूरी बढ़ गई है। इसी अवधि में लोन से ग्रस्त लोगों की संख्या स्थिर बनी हुई है। बिजनेस स्टेंडर्ड ने MOSPI के डेटा के हवाले से बताया कि 2013 में किसानों को कुल मंथली औसत आय 6426 रुपए थी। जो 2019 में यह बढ़कर 10,218 रुपए हो गई थी। लेकिन फसल से आय में गिरावट हुई।

फसलों से किसानों की आय

किसानों को फसल से मंथली औसत आय 2013 में 3081 रुपए थी। जबकि 2019 में यह 3797 रुपए थी। यह 2013 में मासिक आय का 47.9 प्रतिशत थी जबकि 2019 में घटकर 37.7 प्रतिशत हो गया।

पशुपालन से किसानों की आय

किसानों को पशुपालन से 2013 में मंथली औसत आय 763 रुपए थी। जबकि 2019 में यह बढ़कर 1582 रुपए हो गई थी। 2013 में यह मासिक आय का 11.9 प्रतिशत थी जबकि 2019 में 15.4 प्रतिशत थी।

गैर कृषि बिजनेस से किसानों की आय

किसानों को गैर कृषि बिजनेस से 2013 में मंथली आय 512 रुपए थी। जबकि 2019 में यह बढ़कर 641 रुपए हो गई थी। यह 2013 में मंथली आय का 8 प्रतिशत थी जो घटकर 6.4 प्रतिशत हो गई।

मजदूरी से किसानों की आय

2013 में मंथली औसत मजदूरी 2071 रुपए थी। जबकि 2019 में यह 4063 रुपए थी। यह 2013 में यह आय का 32.2 प्रतिशत था जबकि 2019 में यह 40.3 प्रतिशत हुआ।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article