One State One RRB: 1 मई से लागू होगा 'एक राज्य-एक आरआरबी', 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय को मिली मंजूरी

One State One RRB: 1 मई से देश के हर राज्य में एक ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) मौजूद होगा। इस प्रस्ताव पर अमल के लिए वित्त मंत्रालय ने 11 राज्यों में 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के एकीकरण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'एक राज्य-एक आरआरबी' पर अपडेट
  • 1 मई से होगा लागू
  • 11 राज्यों में 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का होगा एकीकरण

One State One RRB: 1 मई से देश के हर राज्य में एक ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) मौजूद होगा। इस प्रस्ताव पर अमल के लिए वित्त मंत्रालय ने 11 राज्यों में 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के एकीकरण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के इंटीग्रेशन का यह चौथा चरण होगा जिसके पूरा होते ही आरआरबी की संख्या मौजूदा के 43 से घटकर 28 रह जाएगी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, देश के 11 राज्यों- आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं राजस्थान में मौजूद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का एक इकाई में विलय किया जाएगा। इस तरह ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ के लक्ष्य को साकार किया जा सकेगा।

One State One RRB

'एक राज्य-एक आरआरबी' पर अपडेट

ये भी पढ़ें -

End of Feed