Olectra Greentech Shares: इलेक्टोरल बॉन्ड के चलते गिरा इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का शेयर, 5 फीसदी से अधिक की गिरावट

Olectra Greentech Shares: गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी का जोरदार उछाल दर्ज किया गया था। आज ओलेट्रा ग्रीनटेक के शेयर पांच फीसदी गिरकर 1,701 रुपये पर आ गए। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर में आई गिरावट की बड़ी वजह इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़े को बताया जा रहा है।

Olectra Greentech Shares: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर शुक्रवार के दिन कारोबार में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले पांच कारोबारी सत्र में से चार में कंपनी के शेयर टूटे हैं। गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी का जोरदार उछाल दर्ज किया गया था। आज ओलेट्रा ग्रीनटेक के शेयर पांच फीसदी गिरकर 1,701 रुपये पर आ गए।

Olectra Greentech shares

कितना टूटा स्टॉक

इस गिरावट के साथ स्टॉक सप्ताह में 10.5 फीसदी से अधिक टूट चुका है। साथ ही स्टॉक के लिए यह सप्ताह दिसंबर 2022 के बाद सबसे खराब साबित हो सकता है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 15 फीसदी के करीब टूटा है। इस गिरावट से पहले ओलेक्ट्रा के शेयरों में फरवरी में 13 फीसजी और जनवरी में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 2023 में स्टॉक में 172 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। लेवल्स के संदर्भ में स्टॉक अपने 50 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। इसका 100 दिन का मूविंग एवरेज अब 1,523 रुपये है।

End of Feed