पुरानी पेंशन स्कीम की वापसी होगी या नहीं, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया रूख, राज्य सरकारों को दी ये छूट

Old Pension Scheme: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली से इनकार करते हुए यूपीएस को विकल्प बताया है। राज्यों को ओपीएस पर फैसले की छूट है, लेकिन कैग ने वित्तीय बोझ की चेतावनी दी है।

Old Pension Scheme : नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को वापस लाने का कोई विचार नहीं है। सरकार का तर्क है कि ओपीएस की वजह से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ बहुत अधिक पड़ता था, जिससे वित्तीय संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो गया था। इसलिए, सरकार का इस दिशा में दोबारा कदम बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

Old Pension Scheme, OPS, National Pension System, NPS, Unified Pension Scheme, UPS, Pension Reforms, Government Employees

पुरानी पेंशन की मांग पर केंद्र का पूर्णविराम!

राज्यों के पास अधिकार, लेकिन CAG ने चेताया

10 अगस्त 2026 को लोकसभा में एक लिखित उत्तर देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने या न करने का फैसला खुद ले सकती हैं। यह पूरी तरह से राज्यों की नीति का मामला है। हालांकि, इसके साथ ही केंद्र सरकार ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट का हवाला भी दिया। कैग की राज्य वित्त लेखा परीक्षा रिपोर्टों में ओपीएस को फिर से लागू करने पर पड़ने वाले भारी वित्तीय प्रभाव और बजटीय दबाव के प्रति चेतावनी दी गई है।

End of Feed