बिजनेस

Iran-Israel War: ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद तेल की कीमतों में जोरदार उछाल, 5% बढ़े Crude के दाम

Crude Oil Price: ईरान के इजरायल पर हमले के बाद इंटरनेशनल मार्केट में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) की कीमतों में 5 फीसदी का उछाल आया है। जबकि इससे पहले WTI Crude के दाम 2.7 फीसदी के आस-पास गिरे थे।

Image

कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ईरान का इजराइल पर हमला
  • बढ़े तेल के दाम
  • 5 फीसदी का आया उछाल

Crude Oil Price: ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है। इससे इस पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की चिंता गहरा रही है। ईरान ने इजराइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी हैं। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं इजराइल ने भी ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है। इस बीच तेल की कीमतों में जोरदार तेजी आई है। ईरान-इजराइल के बीच जंग की आग भड़कने का सबसे अधिक असर क्रूड ऑयल पर पड़ता दिखा है। क्रूड ऑयल के दाम 5 फीसदी तक बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें -

क्यों आया तेल के दामों में उछाल

ईरान ओपेक का मेंबर और तेल उत्पादन के लिहाज से काफी प्रमुख देश है। इजराइल के साथ युद्ध की स्थिति में पूरे क्षेत्र में कच्चे तेल की सप्लाई में अड़चन आ सकती है। इसीलिए आशंका के चलते तेल के दाम उछले हैं।

कहां पहुंचे तेल के रेट

ईरान के इजरायल पर हमले के बाद इंटरनेशनल मार्केट में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) की कीमतों में 5 फीसदी का उछाल आया है। जबकि इससे पहले WTI Crude के दाम 2.7 फीसदी के आस-पास गिरे थे।

इसके बाद फिर से WTI Crude के दाम 71 डॉलर प्रति बैरल और ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Price) के रेट 5 फीसदी की उछाल के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गए हैं।

शेयर बाजारों में गिरावट

कच्चे तेल के दाम बढ़ने के साथ-साथ दुनिया भर के शेयर बाजारों में भी गिरावटआई है। अमेरिका का S&P 500 1.4 फीसदी फिसला, तो वहीं Dow Jones और Nasdaq में भी गिरावट आई। जापान का निक्केई भी 1.77 फीसदी नीचे आया है। इस बीच माना जा रहा है कि सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article