शेयर बेचकर होगी तेल के घाटे की पूर्ति! LIC समेत 8 कंपनियों में हिस्सेदारी घटा सकती है सरकार : रिपोर्ट

बढ़ती वित्तीय जरूरतों और क्रूड ऑयल में तेजी की वजह से बढ़े दबाव से निपटने के लिए सरकार विनिवेश की रफ्तार तेज कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार LIC सहित 8 सरकारी कंपनियों के शेयर बेच सकती है।

LIC Government Disinvestment Plan : केंद्र सरकार अपनी बढ़ती बजटीय जरूरतों को पूरा करने और पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से बढ़े वित्तीय दबाव से निपटने के लिए विनिवेश की रफ्तार बढ़ा सकती है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले महीनों में विनिवेश के लिए सरकार ने 8 सरकारी कंपनियों की पहचान की है। इनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव LIC में हिस्सेदारी बेचने का हो सकता है, जिससे सरकार को लगभग ₹10,000 करोड़ जुटाने की उम्मीद है। वहीं, Hindustan Zinc में हिस्सेदारी बिक्री से करीब ₹5,000 करोड़ मिलने का अनुमान है।

LIC Government Disinvestment Plan

सरकार वित्तीय दबाव से निपटने के लिए विनिवेश पर दे रही जोर

हर हफ्ते हो रही समीक्षा बैठकें

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के विनिवेश कार्यक्रम की निगरानी कर रहे अधिकारी निवेश बैंकरों के साथ हर सप्ताह बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में निवेशकों की मांग, शेयर बिक्री की कीमत, समय-सीमा और ऑफर के आकार पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा सरकार अन्य सरकारी कंपनियों को भी भविष्य की हिस्सेदारी बिक्री के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अतिरिक्त निवेश बैंकरों की नियुक्ति कर रही है।

End of Feed