Oil India Bonus Shares: सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि 20 मई को इसके बोर्ड की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में तिमाही नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी। साथ ही कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। यह चौथी बार होगा जब ऑयल इंडिया बोनस शेयर जारी करेगी। पहली बार कंपनी ने 2010 में बोनस शेयर जारी किए थे। वहीं पिछले छह वर्षों में पहली बार ऑयल इंडिया बोनस शेयर जारी कर सकती है।
ऑयल इंडिया जारी करेगी बोनस शेयर
ये भी पढ़ें -
शेयर में आई मजबूती
बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के ऐलान के बाद गुरुवार को ऑयल इंडिया का शेयर मजबूत हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 632.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 639.95 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 663 रु तक गया। अंत में ये 4.60 रु या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 637.55 रु पर बंद हुआ।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस और कितनी है मार्केट कैपिटल
- ऑयल इंडिया की मार्केट कैपिटल 69,136.25 करोड़ रु है
- बीते 5 दिन में इसका शेयर 3.83 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में शेयर ने 5.74 फीसदी फायदा कराया है
- 6 महीनों में ये 102 फीसदी ऊपर गया है
- 2024 में अब तक शेयर 68.5 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
