Office Rent: देश के इन शहरों में बढ़ी ऑफिस स्थलों की डिमांड, बढ़ेगा किराया!

Office Rent: बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और गुरुग्राम जैसे प्रमुख बाजारों में ऑफिस स्पेस की डिमांड आपूर्ति से अधिक है। माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट का अनुमान है कि किराया भी बढ़ेगा।

Office Rent: देश के प्रमुख कार्यालय बाजारों में नई आपूर्ति की तुलना में प्रीमियम कार्यस्थलों की अधिक मांग देखे जाने से वर्ष 2025 में खाली कार्यालयों में कमी आएगी और किराया भी बढ़ेगा। माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रमेश नायर ने यह संभावना जताई है। नायर ने कैलेंडर वर्ष 2025 में भारत के कार्यालय बाजारों के लिए 10 प्रमुख रुझानों का जिक्र करते हुए कहा है कि प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में ग्रेड-ए कार्यस्थलों की कमी है।

office rent, workspace

प्रमुख शहरों ऑफिस स्पेस का किराया बढ़ेगा (तस्वीर-Canva)

नायर ने कहा कि बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और गुरुग्राम जैसे प्रमुख बाजारों में रिक्तियों की दर घटने का अनुमान है क्योंकि मांग आपूर्ति से अधिक है। इससे प्रतिस्पर्धी पट्टे की स्थिति बनेगी और प्रमुख स्थानों पर किराया बढ़ेगा। ऐसे में डेवलपर को बढ़ती मांग पूरा करने के लिए परियोजना समयसीमा में तेजी लाने की जरूरत होगी। हालांकि कार्यालय स्थल मुहैया कराने वाली कंपनी के सीईओ ने उम्मीद जताई है कि ब्याज दरें कम होंगी जिससे उच्च वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

End of Feed