ओडिशा सरकार ने 67,000 करोड़ रुपये के Renewable Energy समझौतों पर हस्ताक्षर किए

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव विशाल देव ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आकर्षक प्रोत्साहन देने वाली कई नीतियां लागू की हैं। उन्होंने कहा, 'नीति आयोग द्वारा ओडिशा को देश में वित्तीय प्रबंधन में शीर्ष स्थान दिया गया है जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।'

ओडिशा सरकार ने 67,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं लगाने के लिए समझौतों पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। बयान के अनुसार, राज्य के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत ग्रिडको ने नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और एबीसी क्लीनटेक प्राइवेट लिमिटेड एंड एक्सिस एनर्जी वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ 6.8 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा विकसित करने के लिए समझौते किए।

renewable energy

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन 1,000 मेगावाट की पंप स्टोरेज परियोजना स्थापित करेगा। (फोटो क्रेडिट-iStock)

'ओडिशा नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन 2026' के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री के वी. सिंह देव की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन 1,000 मेगावाट की पंप स्टोरेज परियोजना स्थापित करेगा जबकि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ग्राउंड-माउंटेड सौर, फ्लोटिंग सोलर पीवी एवं पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित करने का प्रस्ताव रखेगी।

End of Feed