बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 फरवरी 2026: टूटे रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तेज गिरावट होती है तो कभी उछाल। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India111.

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 1.7% बढ़कर यानी 2591 रुपये तेजी के साथ 1,55,427 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल यानी गुरुवार को 6455 रुपये गिरकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोने का भाव 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,52,751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 155650 रुपये प्रति 10 ग्राम152751 रुपये प्रति 10 ग्राम152765 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 155027 रुपये प्रति 10 ग्राम152139 रुपये प्रति 10 ग्राम152153 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 142575 रुपये प्रति 10 ग्राम133920 रुपये प्रति 10 ग्राम133933 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116738 रुपये प्रति 10 ग्राम114563 रुपये प्रति 10 ग्राम114574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 91055 रुपये प्रति 10 ग्राम89359 रुपये प्रति 10 ग्राम89368 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155930₹142950₹116990
मुंबई₹155780₹142800₹116840
कोलकाता₹155780₹142800₹116840
चेन्नई₹157090₹144000₹124000
पटना₹155830₹142850₹116890
लखनऊ₹155930₹142950₹116990
अयोध्या₹155930₹142950₹116990
मेरठ₹155930₹142950₹116990
गाजियाबाद₹155930₹142950₹116990
नोएडा₹155930₹142950₹116990
चंडीगढ़₹155930₹142950₹116990
गुरुग्राम₹155930₹142950₹116990
जयपुर₹155930₹142950₹116990
लुधियाना₹155930₹142950₹116990
गुवाहाटी₹155780₹142800₹116840
इंदौर₹155830₹142850₹116890
कानपुर₹155930₹142950₹116990
अहमदाबाद₹155830₹142850₹116890
वडोदरा₹155830₹142850₹116890
सूरत₹155830₹142850₹116890
नागपुर₹155780₹142800₹116840
पुणे₹155780₹142800₹116840
नासिक₹155810₹142830₹116870
बैंगलोर₹155780₹142800₹116840
भुवनेश्वर₹155780₹142800₹116840
कटक₹155780₹142800₹116840
केरल₹155780₹142800₹116840
रायपुर₹155780₹142800₹116840
हैदराबाद₹155780₹142800₹116840

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और US फेडरल रिजर्व द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीद कम होने के बीच गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 400 रुपये गिरकर 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट वाला सोना 400 रुपये या 0.25 परसेंट गिरकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर आ गया। बुधवार को यह 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 22.07 डॉलर या 0.43 प्रतिशत घटकर 5,062.46 डॉलर प्रति औंस रह गया मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 780 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 960 लॉट का कारोबार हुआ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा कि US लेबर मार्केट से उम्मीद से बेहतर डेटा आने के बाद मार्केट द्वारा एग्रेसिव रेट-कट की उम्मीदों को कम करने के बीच गुरुवार को सोना मामूली गिरावट के साथ एक रेंज में ट्रेड करता रहा। जनवरी के लिए US नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट से पता चला कि इकॉनमी में 1.3 लाख नौकरियां बढ़ीं, जबकि बेरोजगारी दर गिरकर 4.3 परसेंट हो गई, जो लेबर मार्केट में लगातार मजबूती का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि मजबूत लेबर डेटा ने US फेडरल रिजर्व द्वारा तुरंत रेट में कमी की उम्मीदों को कम कर दिया है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा। गांधी ने कहा कि हालांकि रेट में कटौती की दिशा में पॉलिसी में बड़ा बदलाव बरकरार है।

कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, उम्मीद से बेहतर US एम्प्लॉयमेंट डेटा ने फेडरल रिजर्व द्वारा जल्दी रेट में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया, जिसके बाद हाजिर सोना USD 5,070 प्रति औंस के करीब मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि देर से मॉनेटरी ढील ने सोने जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए शॉर्ट-टर्म में बढ़त को लिमिट कर दिया है, लेकिन लगातार जियोपॉलिटिकल रिस्क, सेंट्रल बैंक की लगातार खरीदारी, और करेंसी के कमजोर होने को लेकर चल रही चिंताएं बुलियन को सपोर्ट दे रही हैं, उन्होंने आगे कहा। कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि आगे की पॉलिसी डायरेक्शन के लिए अब फोकस जॉबलेस क्लेम और शुक्रवार के US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) नंबरों पर है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article