October Bank Holiday List 2025: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें बैंक होलिडे की पूरी लिस्ट

October Bank Holiday 2025 List: इस साल अक्टूबर महीने में कई बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। क्योंकि इस माह प्रमुख त्योहारों जैसे दशहरा, दीवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। इस वजह से त्योहार के मौसम में कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइए छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं, इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

October Bank Holiday 2025 List (अक्टूबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे): अक्टूबर 2025 में भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। कई छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग भी होती है। इसलिए स्थानीय त्योहारों के कारण कई राज्यों में कई बैंक शाखाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2025 में उन विशेष दिनों की लिस्ट जारी की है जब बैंकों के कामकाज बंद रहेंगे। अक्टूबर 2025 में बैंक कई मौकों पर बंद रहेंगे, जिनमें दशहरा, आयुध पूजा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती या कुमार पूर्णिमा, करवा चौथ, दीवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, बलिपड़यामी, भाई दूज, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जैसे त्योहार शामिल हैं। भारत में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक छुट्टी मानते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें (कुछ मामलों को छोड़कर) शनिवार बैंक के लिए वर्किंग डे होते हैं, जब तक कि RBI की छुट्टी लिस्ट में शामिल न किया जाये।

Bank holiday October 2025

अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक (तस्वीर-istock)

अक्टूबर में बैंक छुटियो की पूरी लिस्ट (October Bank Holiday 2025 List)

  1. 1 अक्टूबर 2025: दशहरा, आयुध पूजा (महा नवमी या विजयादशमी) और दुर्गा पूजा (दसैं) के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  2. 2 अक्टूबर 2025: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।
  3. 3 और 4 अक्टूबर 2025: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैं) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  4. 6 अक्टूबर 2025: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  5. 7 अक्टूबर 2025: कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  6. 10 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  7. 18 अक्टूबर 2025: असम में कति बिहू के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  8. 20 अक्टूबर 2025: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में दीवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  9. 21 अक्टूबर 2025: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  10. 22 अक्टूबर 2025: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दीवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपड़यामी और लक्ष्मी पूजा (दीवाली) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  11. 23 अक्टूबर 2025: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (भैत्रिद्वितीय) और निंगोल चक्कौबा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  12. 27 अक्टूबर 2025: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (संध्या पूजा) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  13. 28 अक्टूबर 2025: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह पूजा) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  14. 31 अक्टूबर 2025: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
  15. भारत में सभी बैंक द्वितीय और चौथे शनिवार को अवकाश रखते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्यतः खुले रहते हैं, जब तक RBI की छुट्टी सूची में अन्यथा न हो।

End of Feed