Nvidia के शेयर में 14% की भारी गिरावट, CEO जेनसेन हुआंग के इस्तीफे से AI सेक्टर में मचा हड़कंप

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयर में 14% की गिरावट आई। जानें अमेरिकी शेयर बाजार और AI सेक्टर पर इसका क्या असर पड़ा।

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जेनसेन हुआंग के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद शुरुआती कारोबार में Nvidia का शेयर करीब 14 प्रतिशत तक टूट गया। इस घटनाक्रम का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है कि कहीं इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर की तेजी कमजोर न पड़ जाए।

Jensen Huang.

Nvidia शेयर 14% गिरा, CEO जेनसेन हुआंग के इस्तीफे से AI सेक्टर में हलचल File photo

अमेरिकी शेयर बाजार पर भी दिखा असर

PTI/भाषा के मुताबिक Nvidia के शेयरों में आई गिरावट का असर अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांकों पर भी पड़ा। शुरुआती कारोबार में S&P 500 करीब 0.7 प्रतिशत नीचे आ गया, जबकि टेक्नोलॉजी कंपनियों पर आधारित Nasdaq Composite में लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ वर्षों में AI कंपनियों के शानदार प्रदर्शन ने अमेरिकी शेयर बाजार को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ऐसे में Nvidia जैसी बड़ी कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की खबर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

End of Feed