AI बूम का असर: Nvidia में इंजीनियरों की सैलरी पहुंची 4.7 करोड़ रुपये तक, कई कर्मचारी बने करोड़पति

Nvidia Salary: AI बूम के चलते Nvidia में इंजीनियरों की सैलरी 4.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कंपनी के कर्मचारी स्टॉक और हाई पैकेज से करोड़पति बन रहे हैं और AI टैलेंट की मांग बढ़ रही है।

Nvidia Salary : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते बाजार ने चिप निर्माता कंपनी Nvidia को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। AI तकनीक की बढ़ती जरूरत के कारण कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा फायदा कर्मचारियों को भी मिल रहा है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार Nvidia में कुछ सीनियर इंजीनियरिंग पदों पर कर्मचारियों को सालाना 4.7 करोड़ रुपये तक की बेस सैलरी (Nvidia Engineers Salary) मिल रही है। इससे कंपनी दुनिया की सबसे ज्यादा वेतन देने वाली टेक कंपनियों में शामिल हो गई है।

Nvidia Salary, Nvidia Engineers Salary, AI Boom, Artificial Intelligence, Nvidia Employee Salary

AI की बढ़ती मांग से Nvidia दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनियों में शामिल (तस्वीर-istock)

Nvidia में इंजीनियरों को मिल रहा मोटा पैकेज

रिपोर्ट के मुताबिक Nvidia में टॉप इंजीनियरिंग पदों पर कर्मचारियों को सालाना 4,25,500 डॉलर तक का बेस वेतन दिया जा रहा है। भारतीय करेंगी में यह राशि करीब 4.7 करोड़ रुपये के बराबर है। खास बात यह है कि इसमें बोनस और शेयर आधारित भुगतान (स्टॉक ग्रांट) शामिल नहीं हैं। अगर इन्हें भी जोड़ दिया जाए तो कुल कमाई इससे कहीं अधिक हो सकती है। कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्टम्स सॉफ्टवेयर मैनेजर, आर्किटेक्चर मैनेजर और अन्य सीनियर तकनीकी एक्सपर्ट्स सबसे अधिक वेतन पाने वालों में शामिल हैं।

End of Feed