Nvidia ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 3 महीने में ₹5,53,850 करोड़ का मुनाफा, ₹7,60,000 करोड़ का बायबैक

Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी क्यों है, इसका जवाब कंपनी के नतीजे दे रहे हैं। तीन महीने में ₹5,53,850 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। इसके साथ ही ₹7,60,000 करोड़ के बायबैक का ऐलान किया है।

Nvidia Records Profit : पूरी दुनिया में AI बूम का सबसे बड़ा फायदा Nvidia को मिला है। कंपनी ने फरवरी से अप्रैल तिमाही में रिकॉर्ड 58.3 अरब डॉलर प्रॉफिट रिपोर्ट किया है। 95 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से देखें, तो कंपनी का मुनाफा ₹5,53,850 करोड़ रहा है। जबरदस्त नतीजों के साथ ही कंपनी ने निवेशकों को डबल तोहफा दिया है। एक तो 80 अरब डॉलर यानी करीब ₹7,60,000 करोड़ के बायबैक का ऐलान किया है। इसके साथ ही डिविडेंड का ऐलान भी किया है। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 37% और सालाना आधार पर 200% से ज्यादा का जंप आया है। मुनाफे के साथ ही कंपनी के रेवेन्यू में भी बड़ा उछाल आया है। रेवेन्यू रिकॉर्ड 81.6 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 85% ज्यादा है।

Nvidia

भारतीय बाजार में लिस्टेड ज्यादातर कंपनियों के मार्केट कैप से ज्यादा मुनाफा

भारत की GDP से ज्यादा मार्केट कैप

Nvidia मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। फिलहाल इसका मार्केट कैप 5.41 लाख करोड़ डॉलर है। यह रकम भारत की GDP से भी ज्यादा है, जो फिलहाल करीब 4 लाख करोड़ डॉलर के आसपास है। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी Nvidia की तुलना में कम है।

End of Feed