देश में 5 साल में 4 गुना बढ़े अबरपति, सरकार ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

सरकार के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में 576 लोगों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक आय घोषित की, जो पांच साल में चार गुना वृद्धि है। सरकार ने रोजगार, गरीबी और आय असमानता में सुधार का भी दावा किया।

Indian billionaires: देश में बहुत अधिक आय वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने संसद में बताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के आकलन वर्ष (AY 2025-26) में 576 लोगों ने अपनी आय 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक घोषित की है। यह संख्या 5 साल पहले के मुकाबले करीब 4 गुना हो गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि सरकार के पास बिलियनेयर (अरबपति) की कोई कानूनी परिभाषा नहीं है। न तो पुराने इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 और न ही नए इनकम टैक्स अधिनियम, 2025 में इस शब्द को परिभाषित किया गया है। इसलिए सरकार इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित आय के आधार पर ही ऐसे आंकड़े जारी करती है।

India billionaires,100 crore income, Income Tax Return, ITR Filing,Pankaj Chaudhary, Lok Sabha

भारत में बढ़ रहा ₹100 करोड़ क्लब! सरकार ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

पांच साल में कैसे बढ़ी संख्या

लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आकलन वर्ष 2021-22 में 142 लोगों ने 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की आय घोषित की थी। यह संख्या 2022-23 में बढ़कर 301 हो गई। इसके बाद 2023-24 में मामूली गिरावट के साथ 284 रह गई, लेकिन फिर 2024-25 में 415 और 2025-26 में 576 तक पहुंच गई। इससे साफ है कि देश में बेहद अधिक आय वाले टैक्सपेयर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

End of Feed