NTPC Green Energy IPO GMP: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो गया है और निवेशकों को बैंक डेबिट मैसेज मिलने शुरू हो गए हैं। वे बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के साथ-साथ केफिन टेक्नोलॉजीज के पोर्टल पर भी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एनटीपीसी ग्रीन के शेयर बुधवार 27 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने की उम्मीद है। मगर उससे पहले कंपनी के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना चल रहा है, आगे जानिए।
बुधवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की लिस्टिंग
ये भी पढ़ें -
प्राइस बैंड और जीएमपी
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 102-108 रु था, जबकि फाइनल प्राइस 108 रु फिक्स हुआ। वहीं इसका जीएमपी सिर्फ 4 रु चल रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग 112 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को 3.7 फीसदी लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
NTPC Green Energy IPO Subscription Status
19 नवंबर से 22 नवंबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला यह आईपीओ 2.55 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें 56,01,58,217 शेयरों के मुकाबले कुल 142,65,50,988 शेयरों के लिए बोलियां लगीं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 10,000 करोड़ रुपये का रहा। इसमें सभी नए शेयर जारी किए गए।
नए इश्यू से आए फंड का उपयोग सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 910.42 करोड़ रुपये से 46.82% की सीएजीआर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 1,962.6 करोड़ रुपये हो गया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
