NSE Share Price Listing : आज BSE पर होगी लिस्टिंग, क्या रॉकेट बनेगा शेयर?

NSE IPO में अलॉट हुए शेयरों की आज BSE पर लिस्टिंग होनी है। GMP के लिहाज से देखें, तो मामूली प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर एनालिस्ट शेयर को लॉन्गटर्म होल्ड करने की राय रखते हैं।

NSE Share Price Listing : नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज यानी NSE के शेयरों की आज 24 सितंबर को BSE पर लिस्टिंग होने जा रही है। करीब ₹22,569 करोड़ का यह IPO निवेशकों की मजबूत मांग के बीच 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अब लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में NSE के शेयर करीब ₹43-45.5 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इसके हिसाब से ₹1,785 के अपर प्राइस बैंड (Upper Price Band) के मुकाबले करीब 2.4-2.6% के संभावित प्रीमियम की उम्मीद की जा रही है। हालांकि GMP, कोई आधिकारिक इंडिकेटर नहीं है, जिससे लिस्टिंग के भाव का पता चले।

NSE Share Price Listing

NSE के शेयरों की लिस्टिंग

कैसी लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे?

ज्यादातर एनालिस्ट NSE Shares को लॉन्गटर्म के लिए होल्ड करने की राय रखते हैं। इसके अलावा ज्यादातर ब्रोकरेज ने भी IPO Note में इस इश्यू को लॉन्गटर्म के लिए सब्सक्राइब करने की राय रखी है। इस तरह NSE को सिर्फ लिस्टिंग गेन का सौदा मानने की जगह निवेशकों को लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के नजरिये से देखना चाहिए।

End of Feed