बिजनेस

NSE New Office: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुलेगा NSE का नया ऑफिस, 1.65 लाख वर्ग फुट में होंगे दो फ्लोर

NSE New Office: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के बयान के अनुसार, ऑफिस एनएसई के लिए जगह का डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन भी करेगी। यह साझेदारी ग्राहकों की व्यावसायिक जरूरतों और कर्मचारियों के लिए क्वालिटी वाले ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन प्रदान करने की कंपनी की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

Image

BKC में खुलेगा एनएसई का नया ऑफिस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NSE का नया ऑफिस खुलेगा
  • मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होगा
  • 1.65 लाख वर्ग फुट में फैला होगा

NSE New Office: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लिए मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ऑफिस स्पेस का डिजाइन और प्रबंधन करेगी। ये ऑफिस 1.65 लाख वर्ग फुट में फैला होगा। ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि इसने “मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में अडानी इंस्पायर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के लिए लगभग 1.65 लाख वर्ग फुट में फैली दो मंजिलों के लिए सर्विस एग्रीमेंट किया है।”

ये भी पढ़ें -

डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन करेगी

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के बयान के अनुसार, ऑफिस एनएसई के लिए जगह का डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन भी करेगी। यह साझेदारी ग्राहकों की व्यावसायिक जरूरतों और कर्मचारियों के लिए क्वालिटी वाले ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन प्रदान करने की कंपनी की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

ऑफिस पहले से ही 10 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग ‘अडानी इंस्पायर’ में एक को-वर्किंग सेंटर को ऑपरेट करती है।

कंपनी ने किया अपना विस्तार

इस नए सौदे के बाद कंपनी ने दो अतिरिक्त केंद्रों के साथ अपना विस्तार किया है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमित रमानी ने कहा, “हमें एनएसई को अपने ग्राहक के रूप में स्वागत करने पर गर्व है... यह सहयोग... विविध उद्योगों के ग्राहकों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।” (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article