बिजनेस

Hyundai Q2 Results: हुंडई को हुआ 16% की गिरावट के साथ 1375 करोड़ रु का प्रॉफिट, इनकम भी हुई कम

Hyundai Motor India Q2 Results: हुंडई ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान उसने कुल 1,91,939 यात्री वाहन बेचे हैं। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 1,49,639 वाहन रही। इसमें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सेगमेंट का बड़ा योगदान है।

Image

हुंडई का प्रॉफिट घटा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हुंडई का प्रॉफिट घटा
  • 16 फीसदी की आई गिरावट
  • इनकम भी हुई कम

Hyundai Motor India Q2 Results: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) का प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत घटकर 1,375 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कमजोर मार्केट सेंटीमेंट और भू-राजनीतिक फैक्टर्स के कारण इसका मुनाफा गिरा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1,628 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें -

इनकम में भी गिरावट

एचएमआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान इसकी कुल ऑपरेटिंग इनकम 17,260 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,660 करोड़ रुपये थी। यानी इसकी इनकम भी घट गई।

कुल कितने वाहन बेचे

कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान उसने कुल 1,91,939 यात्री वाहन बेचे हैं। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 1,49,639 वाहन रही। इसमें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सेगमेंट का बड़ा योगदान है।

कंपनी ने 42,300 यात्री वाहनों का निर्यात भी किया है।

क्रेटा ईवी को लेकर बड़ा प्लान

एचएमआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर उन्सू किम ने कहा, “बाजार में सुस्त गतिविधियों के बावजूद हमने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में प्रॉफिटैबिलिटी को सफलतापूर्वक बनाए रखा है, जिसका मुख्य कारण हमारे सक्रिय और निरंतर कॉस्ट कंट्रोल उपाय हैं।”

उन्होंने कहा, “हम आने वाले महीनों में क्रेटा ईवी को बड़े पैमाने पर बाजार में उतारेंगे और हमें उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ा परिवर्तन लाएगी।”

इस बीच मंगलवार को कंपनी के शेयर में कमजोरी दिख रही है। BSE पर करीब सवा 3 बजे ये 32 रु या 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 1790.30 रु पर है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article