बाजार के झटकों से डरे नए निवेशक, 3 साल में सबसे बड़ी गिरावट, 30% घटे नए डीमैट खाते

शेयर बाजार की लगातार गिरावट और बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों के भरोसे को झटका दिया है। NSE के ताजा आंकड़ों के मुताबिक FY26 में नए निवेशकों की एंट्री में करीब 30% की गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले तीन सालों में सबसे बड़ी कमी है।

NSE Investors Data: शेयर बाजार में जारी लगातार गिरावट और बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों के भरोसे को झटका दिया है। NSE के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष (FY26) में नए निवेशकों की एंट्री में करीब 30% की गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले तीन सालों में सबसे बड़ी कमी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की मासिक रिपोर्ट NSE Pulse के डेटा के मुताबि् FY26 में अब तक नए निवेशकों का रजिस्ट्रेशन घटकर करीब 1.5 करोड़ रह गया है, जो FY25 के 2.12 करोड़ के मुकाबले लगभग 30% कम है। यह गिरावट FY23 के बाद सबसे तेज मानी जा रही है और यह साफ संकेत देती है कि बाजार में रिटेल भागीदारी कमजोर पड़ रही है।

New Investors in NSE

नए निवेशकों के जुड़ने की रफ्तार घटी

कुल निवेशक बेस बढ़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही नए निवेशकों की एंट्री में गिरावट आई है, लेकिन कुल यूनिक निवेशक बेस बढ़कर 12.78 करोड़ हो गया है। FY25 के 11.28 करोड़ के मुकाबले यह करीब 13.3% की बढ़त है। यानी पुराने निवेशक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी टिके हुए हैं, लेकिन नए निवेशक बाजार में आने से बच रहे हैं।

End of Feed