NSE बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा लिस्टेड स्टॉक एक्सचेंज, अमेरिकी NASDAQ और हांगकांग के HKEX को पछाड़ा

NSE World 5th Largest Listed Stock Exchange: भारत का National Stock Exchange यानी NSE दुनिया का 5वां सबसे बड़ा लिस्टेड स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। इसने नैस्डैक और HKEX को पछाड़ा और भारत की 9वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बना।

NSE World 5th Largest Listed Stock Exchange : भारतीय शेयर बाजार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। देश का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अब मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) के मामले में दुनिया का 5वां सबसे बड़ा लिस्टेड स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। इसी साल सितंबर के अंत में शेयर बाजार में कदम रखने वाले NSE ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक (NASDAQ) और हांगकांग के एचकेईएक्स (HKEX) को भी पीछे छोड़ दिया है। यह तुलना दुनिया भर के उन स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटरों के बीच की गई है जो शेयर बाजार में सार्वजनिक रूप से लिस्टेड हैं।

NSE World 5th Largest Listed Stock Exchange

NSE का वैश्विक धमाका: अमेरिकी NASDAQ और हांगकांग के HKEX को पछाड़कर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एक्सचेंज

शेयरों में जबरदस्त उछाल और LIC-कोटक को छोड़ा पीछे

शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर NSE के शेयरों में 2.8 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका शेयर 2,251 रुपये के इंट्रा-डे उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में NSE के शेयरों में कुल 8 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। इस तेज उछाल की बदौलत NSE अब मार्केट कैप के हिसाब से भारत की 9वीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है। इस दौड़ में NSE ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। जहां कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5.03 लाख करोड़ रुपये और LIC का 5.15 लाख करोड़ रुपये है, वहीं NSE इन दोनों से आगे निकल गया है।

End of Feed