NSDL IPO Details: पिछले साल आईपीओ मार्केट के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद इस साल आईपीओ लॉन्च की स्पीड धीमी पड़ गई है। पिछले तीन हफ्तों में शेयर बाजार में गिरावट के कारण कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ बाजार में नहीं आया है। हालांकि अभी भी कई बड़े आईपीओ हैं जिनका निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही एक IPO सेंट्रल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी NSDL का है। मुंबई स्थित नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड (NSDL) को लेकर चर्चा है कि ये आईपीओ प्रोसेस को तेज कर रही है। NSDL को सितंबर 2024 में अपने पब्लिक इश्यू के लिए मंजूरी मिल चुकी है, जो सितंबर 2025 तक वैलिड है।
NSDL लाएगी IPO
ये भी पढ़ें -
NSDL IPO Size
एनएसडीएल का आगामी आईपीओ 3000 करोड़ रुपये का होगा। इसका आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। यानी इसमें नए शेयरों के बजाय मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर हिस्सेदारी घटाने के लिए शेयर बेचेंगे।
इनमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), आईडीबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे कुछ प्रमुख शेयरधारक शामिल हैं, जो डिपॉजिटरी में अपने शेयर बेचेंगे। एनएसडीएल में एनएसई की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
NSDL की कब हो सकती है लिस्टिंग
ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार NSDL का 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ अप्रैल की शुरुआत में आ सकता है और कंपनी उसी महीने में लिस्ट होने की योजना बना रही है। NSDL मार्केट रेगुलेटर SEBI के अनुपालन के लिए IPO प्रोसेस में तेजी लाएगी।
चेक करें कैसे रहे तिमाही नतीजे
अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में NSDL के प्रॉफिट में 29.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसका प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि में 66.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.8 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कुल आय 16.2 प्रतिशत बढ़कर 391.21 करोड़ रुपये हो गई।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक संभावित आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
