अब घर, जमीन भी आधार से होगी लिंक ! कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

केंद्र सरकार लोगों के अचल और चल संपत्ति के दस्तावेजों को आधार से लिंक कराना चाहती है। इसके पीछे सरकार का मकसद भ्रष्टाचार, काले धन और 'बेनामी' लेनदेन पर नकेल कसना है। पर दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर-जमीन के दस्तावेजों को आधार से लिंक कराने पर हाई कोर्ट में सुनवाई
  • कोर्ट ने मांगा केंद्र सरकार से जवाब
  • मामले में दाखिल की गई है पीआईएल

Link Property With Aadhaar : दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से नागरिकों की अचल और चल संपत्ति के दस्तावेजों को उनके आधार नंबर से लिंक करने की मांग वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार, काले धन और 'बेनामी' लेनदेन पर अंकुश लगाने के लिए अचल और चल संपत्ति के दस्तावेजों को आधार से लिंक कराना चाहती है। एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों से जवाब तलब किया है।

linking aadhaar with property documents

आधार को संपत्ति के दस्तावेजों से लिंक करें

इन मंत्रालयों से मांगा गया है जवाब

जस्टिस सतीश चंदर शर्मा और जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने सोमवार को वित्त मंत्रालय, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और कानून मंत्रालय से इस मामले में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति सतीश चंदर शर्मा ने याचिका पर अपना पक्ष साफ करने के लिए दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय को और अधिक समय दिया और कहा कि 'याचिका में अच्छे कारणों से मुद्दे उठाए गए हैं'। इससे पहले अदालत ने रेस्पोंडेंट्स को नोटिस जारी करते हुए याचिकाकर्ता को याचिका में बदलाव करने और इस मामले में ज्यादा संबंधित मंत्रालयों को शामिल करने के लिए कहा था।

End of Feed