नोएडा बनेगा और बड़ा, 20 हजार हेक्टेयर में बसने जा रहा ‘न्यू नोएडा’, जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

प्राधिकरण अब न्यू नोएडा के विस्तार के जरिए निवेश और रोजगार के अवसरों को और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली से सटे नोएडा आज काम करने और रहने के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। इसलिए नोएडा में प्रॉपर्टी से लेकर कमर्शियल स्पेश की मांग तेजी से बढ़ी है। इस मांग को पूरा करने के लिए अब न्यू नोएडा बसाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ’न्यू नोएडा’ विकसित करने की तैयारी की है। इस परियोजना के तहत वर्ष 2030 तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच से छह लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

New Noida

न्यू नोएडा बसाने की तैयारी

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि मौजूदा नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक मांग बढ़ने और भूमि की उपलब्धता सीमित होने के कारण नए शहर के विकास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द चरणबद्ध तरीके से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

End of Feed