IPO In 2024: अगले हफ्ते नहीं खुलेगा कोई नया आईपीओ, 7 एसएमई कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IPO Issue In Next Week: नये साल 2024 के पहले हफ्ते में कोई नया आईपीओ इश्यू नहीं खुलेगा। हालांकि 7 एसएमई कंपनियाँ (SME) शेयर एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते नहीं खुलेगा कोई आईपीओ
  • 7 एसएमई कंपनियों की होगी लिस्टिंग
  • दिसंबर में आए 32 आईपीओ

IPO Issue In Next Week: एक व्यस्त दिसंबर के बाद प्राइमरी मार्केट में अगले सप्ताह कोई नया आईपीओ (IPO) नहीं खुलेगा। यानी नये साल 2024 के पहले हफ्ते में कोई नया आईपीओ इश्यू नहीं खुलेगा। हालांकि 7 एसएमई कंपनियाँ (SME) शेयर एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी। जिन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एसएमई सेगमेंट में लिस्ट होंगे, उनमें बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स (Balaji Valve Components), समीर एग्रो एंड इंफ्रा (Sameer Agro and Infra), एआईके पाइप्स (AIK Pipes), आकांक्षा पावर (Akanksha Power), एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज (HRH Next Services), मनोज सिरेमिक (Manoj Ceramic) और के सी एनर्जी (Kay Cee Energy) शामिल हैं।

End of Feed