बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते कोई नया IPO नहीं खुलेगा, मगर इन 2 इश्यू में पैसा लगाने का मिलेगा मौका, GMP से प्रॉफिट की उम्मीद

Upcoming IPO Next Week: उषा फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 24 अक्टूबर को खुला था, जो कि 28 अक्टूबर को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 31 अक्टूबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 160-168 रु है, जबकि लॉट साइज 800 शेयरों की है।

Image

अगले सप्ताह कोई नया आईपीओ नहीं आएगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते IPO का सूखा
  • नया IPO नहीं खुलेगा
  • दो पहले से खुले IPO में निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: काफी लंबे समय बाद ऐसा होने जा रहा है कि अगले हफ्ते कोई भी नया IPO नहीं खुलेगा। मगर फिर भी आपको दो आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। ये वो दो आईपीओ हैं, जो इस हफ्ते खुल गए थे, मगर 1-2 दिन अगले हफ्ते भी खुले रहेंगे। इनमें उषा फाइनेंशियल सर्विसेज (Usha Financial Services) और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure) के आईपीओ शामिल हैं। आगे जानिए कब होंगे ये इश्यू।

ये भी पढ़ें -

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज (Usha Financial Services IPO GMP)

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 24 अक्टूबर को खुला था, जो कि 28 अक्टूबर को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 31 अक्टूबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 160-168 रु है, जबकि लॉट साइज 800 शेयरों की है। यानी कम से कम 800 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। ये एक SME IPO है।

अब तक उषा फाइनेंशियल सर्विसेज के IPO को 3.37 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 30 रु है, जो कि लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure)

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुला था, जो कि 29 अक्टूबर को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 04 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 440-463 रु है, जबकि लॉट साइज 32 शेयरों की है। ये एक मेनबोर्ड का IPO है।

अब तक एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के IPO को केवल 0.10 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 15 रु है, जो कि लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article